चार जाति निरूपण

*चार जाति निरूपण Part 1* चातुर्यवर्ण्य व्यवस्था निरूपण वर्ण जन्मसे मानने चाहिए या कर्मसे इस विषयमें बहुत विवाद । यद्यपि यह विवाद आधुनिक अन्वेषणकारियोंमें ही ,तथापि प्राचीन गुरु परम्परामें नहीं है । आधुनिक बुद्धिजीवी वर्णको कर्मसे मानकर स्वयं तो ब्राह्मणोंकी निन्दा करते हैं किन्तु स्वयं कर्मका आधार देकर ब्राह्मण बनना भी चाहते हैं । श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक "#चातुर्यवर्ण्यं_मया_सृष्टं_गुणकर्मविभागशः । (४/१३) को वर्ण को कर्मके द्वारा विभाग मानकर प्रमाण मानते हैं । किन्तु इस श्लोकका मनमाना अर्थ करके स्वयं के सिद्धांत को पोषित करना मात्र है । अब मैं भगवद्गीता द्वारा ही वर्णको जन्मसे सिद्ध करूँगा । #चातुर्यवर्ण्यं_मया_सृष्टं_गुणकर्मविभागशः (४/१३) अर्थात् -चारों वर्णोंका समूह गुणकर्मोंके द्वारा मेरे द्वारा विभागपूर्वक रचा गया है । अब इस श्लोक का अर्थ #गुणकर्मविभागशः ० गुण कर्मोंके विभागपूर्वक तो मान लेते हैं किन्तु ये श्लोक दो अलग अलग पदोंमें हैं । पहला पद - #चातुर्यवर्ण्यं_मया_सृष्टं ० और दूसरा पद है #गुणकर्मविभागशः ० इन दोनोही पदोंका मैं अलग अलग विस्तारसे वर्णन करता हूँ । १ पद #चातुर्यवर्ण्यं_मया_सृष्टं ० अर्थात् -ब्राह्मण,क्षत्रिय,वैश्य व् शूद्र -इन चारों वर्णोंकी सृष्टि अर्थात् उत्पत्ति मेरे द्वारा (मुझ परमात्मासे चारों वर्ण उत्पन्न हुए हैं ) ! ऋग्वेद दशम् मण्डल ९० वा सूक्त १२ वा मन्त्र ,शुक्लयजुर्वेद ३१ वा अध्याय ११ वा मन्त्र में तथा तैत्तरीय आरण्यक में भी है । #ब्राह्मणोऽस्य_मुखमासीद्बाहू_राजन्य: #कृतः । #ऊरू_तदस्य_यद्वैश्य: #पद्भ्या_ँू_शूद्रो_अजायत !! (यजुर्वेद०३१/११) इस मन्त्रमें चारों वर्ण परमात्माके अङ्गोंसे उत्पन्न बताये गए हैं । किन्तु वर्ण व्यवस्था जन्मसे न सिद्ध हो जाए इस लिए परमात्माके केवल निराकार स्वरूपको ही मानते हैं साकार को जिससे आकार रहित परमात्माके अङ्ग कैसे हो सकते हैं और अङ्ग नहीं तो अङ्गोंसे उत्पत्ति कैसे हो सकती है ?? इसके लिए पुरुषसूक्तके ही इस मन्त्रका प्रमाण देते हैं - #मुखं_किमस्यासीत्_किं_बाहू_किमरू_पादा_उच्येते (यजुर्वेद ३१/१०) अर्थात् -उस विराट पुरुषका मुख क्या था ?उसके बाहू क्या थे ? उसकी जांघे क्या थे? और उसके पैर क्या कहे जाते हैं ? तो इसका उत्तर में #ब्राह्मणोऽस्य_मुख_मासीद् ० -ब्राह्मण उसका मुख हुआ , #बाहू_राजन्य: #कृतः ० -क्षत्रिय दोनों भुजाएँ बने । #ऊरू_तदस्य_यद्वैश्य: ० पुरुषकी दोनों जंघाएँ वैश्य हुईं #पद्भ्यां_ँू_शूद्रो_अजायत ० और शूद्र विराटपुरुषके शूद्र हुए । इसका अर्थ ये हुआ कि ईश्वर निराकार है और इसके अंग ही चारों वर्ण हैं इससे उत्पत्ति का सिद्धान्त नही निकलता । अब इस मतका खण्डन करता हूँ वेदोंमें परमात्माको साकार और निराकार दोनोंही रूपोंमें निरूपित किया है ,पुरुषसूक्तके पहले ही मन्त्रमें #सहस्रशीर्षा_पुरुषः #सहस्राक्ष: #सहस्रपात् ० (यजुर्वेद ३१/१) अर्थात् उन परम् पुरुषके सहस्रों मस्तक,सहस्रों नेत्र और सहस्रों चरण हैं ! रहा प्रश्न दशवे मन्त्र का जिसमें विराट पुरुषके अङ्गों के विषय में पूछा गया है कि उसका उत्तर है । यद्यपि ब्राह्मण विराट पुरुषके मुख हुआ ,क्षत्रिय भुजा हुए,वैश्य जंघा हुए और चरण शूद्र हुए तथापि चारों वर्णोंकी उत्पत्ति विराट पुरुषके अङ्गोंसे ही हुई देखिए पुरुषसूक्त ११वा मन्त्रका अंतिम पद #पद्भ्यां_&_शूद्रो_अजायत ! अर्थात् -पैरोंसे शूद्र वर्ण उत्पन्न हुआ । #अजायत शब्द अर्थ उत्पन्न होना या जन्म लेना है । नीतिमें कहा गया है कि मनुष्यके भाईही मनुष्यकी भुजा होते हैं इसका अर्थ ये कदापि नहीं कि मनुष्यकी भुजा ही न होती हैं भाईही भुजा होता है । इसी प्रकार विराट पुरुषके अङ्ग चारों वर्णहैं इसका अर्थ ये नहीं विराटपुरुष हाथ पैर रहित हैं । चार जाति निरूपण Part 2 स्वयं भगवान् श्रीकृष्णने स्वयं कहा है - #ॐ_तत्सदिति_निर्देशो_ब्राह्मणस्त्रिविध: #स्मृत: ! #ब्राह्मणास्तेन_वेदाश्च_यज्ञाश्च_विहिता: #पूरा ।।(भगवद्गीता १७/२३) अर्थात् - ॐ,तत्, सत्-ऐसे यह तीन प्रकारका सच्चिदानन्दघन ब्रह्मका नाम कहा है ;उसीसे सृष्टिके आदिकालमें ब्राह्मण (चारों वर्ण ) और वेद (चारों वेद) तथा यज्ञादि (समस्तप्रकारके यज्ञ ) रचे गए थे । मनु महाराज भी ऐसा कहते हैं-"#मुखबाहूरूपज्जानां ० १/८७ -मुख ,बाहू आदि से ही उत्पन्न कह रहे हैं । अब अगला प्रमाण - शुक्लयजुर्वेदकी काण्व शाखा के शतपथब्राह्मणका अङ्ग है बृहदारण्यकोपनिषद् ,इसके १ अध्याय ४ ब्राह्मणमें स्पष्ट कहा है - #ब्रह्म_वा_इदमग्र_आसीदेकमेव (१/४/११) अर्थात् सबसे पहले ब्राह्मण वर्ण ही था । #सृजत_क्षत्रं_यान्येतानि ०(१/४/११) अर्थात् -अस्तु उसने क्षत्रिय वर्णका सृजन किया ।" #स_नैव_व्यभवत्_स_विशमसृजति ०(१/४/१२) अर्थात् -वह ब्रह्म (ब्राह्मण) क्षत्रिय का सृजन करने के बाद भी अपनी वृद्धिमें सक्षम नही हुआ ,तब उसने वैश्य वर्ण का सृजन किया । " #स_नैव_व्यभवत्स_शौद्रंवर्णम_सृजत ०(१/४/१३) अर्थात् -इसके अनन्तर (अर्थात् क्षत्रिय और वैश्यकी रचनाके बाद )भी वह ब्रह्म प्रवृद्ध न हो सका ,तब उसने शूद्र वर्णकी रचना की ।" ये तो सिद्ध ही है सभी वर्ण भगवान् से उत्पन्न हुए अब इन वर्णों का विभाग सुनिए ! इन वर्णोंमें जन्म कैसे होता है इस विषय में भगवान् कहते हैं - गुणकर्मविभागशः (४/१३) अर्थात् -जन्मांतरमें किये गए कर्मों और सञ्चित गुणोंके द्वारा विभाग करके ही भगवान् चारों वर्णोंमें जन्म देते हैं ! #वर्णा_आश्रमाश्च_स्वकर्मनिष्ठा: #प्रेत्य_कर्मफलमनुभूय_तत: #शेषेण_विशिष्टदेशजातिकुलधर्मायु: #श्रुतिवृत्तवित्तसुखमेधसो_जन्म_प्रतिपद्यन्ते "(आ०स्मृति०२/२/२/३) अर्थात् अपने कर्मोंमें तत्पर हुए वर्णाश्रमावलम्बी मरकर,परलोकमें कर्मोंका फल भोगकर,बचे हुए कर्मफलके अनुसार श्रेष्ठ देश ,काल,जाति, कुल,धर्म,आयु,विद्या,आचार,धन,सुख और मेधा आदिसे युक्त,जन्म ग्रहण करते हैं " ये शास्त्र प्रमाण है । गुण कर्मों से ही ऊँच-नीच योनियाँ प्राप्त होती हैं चार जाति निरूपण Part 3 स्वयं भगवान् कहते हैं #कारणं_गुणसङ्गोऽस्य_सदद्योनिजन्मसु !!(भगवद्गीता १३/२१) -गुणोंमें जो आसक्ति है वही इस भोक्ता पुरुषके अच्छी -बुरी योनियोंमें जन्म लेने का कारण है । #ऊर्ध्वं_गच्छन्ति_सत्त्वस्था_मध्ये_तिष्ठन्ति_राजसा:! #जघन्यगुणवृत्तस्था_अधो_गच्छन्ति_तापसा: (भगवद्गीता१४/१८) सत्वगुण से ऊर्ध्वलोक यानी देवयोनि प्राप्त होती है ,रजोगुणसे मध्यम योनि अर्थात् मनुष्ययोनि प्राप्त होती है और तमोगुणसे अधोगति अर्थात् तिर्यग् योनि की प्राप्ति होती है । जिस प्रकार गुणोंके विभागसे तीन भिन्न गतियोंकी प्राप्ति होती है इसी प्रकार मरने पर गुणोंके द्वारा ही चारों वर्णों में जन्म होता है । सत्वगुणसे ब्राह्मण ,सत्व-रज से क्षत्रिय ,रज-तम से वैश्य और तम से शूद्रकी ।मनुस्मृति (१२/४२-५०) अब स्पष्ट हो गया श्रीमद्भगवद्गीता के ४/१३ श्लोक में भगवान् जन्मसे ही वर्ण व्यवस्था का वर्णन कर रहे हैं । "जन्मांतर में किये गए कर्मों और सञ्चित गुणोंके विभाग द्वारा मैंने चारों वर्णोंको उत्पन्न किया । कर्मसे वर्ण मानने वाले अनेक दलीलें देते हैं उनमे एक है निरुक्तिकार यास्क का वचन "जन्मना जायते शूद्रः संस्कारात्‌ भवेत द्विजः। वेद पाठात्‌ भवेत्‌ विप्रःब्रह्म जानातीति ब्राह्मणः।। अर्थात - व्यक्ति जन्मतः शूद्र है। संस्कार से वह द्विज बन सकता है। वेदों के पठन-पाठन से विप्र हो सकता है। ब्रह्म को जानने वाला ब्राह्मण होता हैं।" इसके आधार पर कहते हैं वर्ण कर्म के द्वारा कोई भी बदल सकता है । किन्तु इस श्लोक का ये अर्थ बिल्कुल भी नहीं है । #जन्मना_जायते_शूद्र:० से ये नहीं हो जाता कि जन्मसे सभी शूद्रहैं ;इसका अर्थ है जन्मसे सभी शूद्रवत हैं ,अर्थात् वेद के अनधिकारी हैं किन्तु संस्कार होने से द्विज वेद का अधिकारी होता है । मनु महाराज कहते हैं - "#नाभिव्याहारयेद्_ब्रह्म_स्वधानिनयनादृते । #शूद्रेण_हि_समस्तावद्यावद्वेदे_न_जायते ।। (मनु २/१७२) अर्थात् -श्राद्ध में पढ़े जाने वाले वेद मन्त्रोंको छोड़कर (अनुपनीत द्विज)वेद मन्त्र का उच्चारण न करे ,क्योंकि जब तक वेदारम्भ न हुआ हो जावे तब तक शूद्रके समान होता है अर्थात् वेदका अनधिकारी होता है । इसका ये अर्थ कदापि नहीं कि जन्मसे सभी शूद्र होते हैं और अपनी इच्छासे कोई भी अपना वर्ण बदल सकता है । चार जाति निरूपण Part 4 यदि #जन्मना_जायते_शूद्र० का अर्थ जन्मसे सभी मनुष्यको शूद्र होता है तब तो आचार्य कौटल्य का वचन देखिए - #येषां_विद्या_न_तपो_न_दानं_ज्ञानं_न_शीलं_न_गुणो_न_धर्म: ! #ते_मर्त्यलोके_भुवि_भारभूता_मनुष्यरूपेण_मृगाश्चरन्ति !!(चाणक्य नीति द०१०/७) चाणक्यके अनुसारतो विद्या ,तप,ज्ञान,गुण और शील रहित मनुष्य पशुतुल्य है अन्यथा इसका अर्थ भी वास्तविक पशु ही बना देंगे । अत्रिजी का वचन है- #जन्मना_ब्राह्मणो_ज्ञेय: #संस्कारैर्द्विज_उच्यते । #विद्यया_याति_विप्रत्वं_श्रोतियस्त्रिभिरेव_च ।। श्रीभगवान् का वचन देखिए - #ब्राह्मणो_जन्मना_श्रेयान्_सर्वेषां_प्राणिनामिह । #तपसा_विद्यया_तुष्ट्या_किमु_मत्कलया_युतः ।।(श्रीमद्भागवत १०/८७/५३) अर्थात् -श्रुतिदेव ! जगत् में ब्राह्मण जन्मसे ही सब प्राणियोंमें श्रेष्ठ है ,यदि वह तपस्या ,विद्या,सन्तोष और मेरी उपासना-मेरी भक्तिसे युक्त हो तब तो कहना ही क्या है ? भगवान् मनु का वचन है - #ब्राह्मण: #सम्भवेनैव_देवानामपि_दैवतम् । #प्रमाणं_चैव_लोकस्य_ब्रह्मात्रेव_हि_कारणम् !!(मनु ११/८४) अर्थात् -जन्मसे ही ब्राह्मण देवताओंका भी देवता होता है और लोक में उसका प्रमाण माना जाता है इसमें वेद ही कारण हैं । #एतद्धि_जन्मसाफल्यं_ब्राह्मणस्य_विशेषतः ! #प्राप्यैतत्कृतकृत्यो_हि_द्विजो_भवति_नान्यथा !!(मनु०१२/९३) अर्थात् -विशेषकर ब्राह्मण के जन्म लेने की सफलता इसी में है । इसको पाकर द्विज कृतकृत्य होता है,अन्यथा नहीं । भगवान् पतञ्जलि का वचन है - #तपः #श्रुतं_च_योनिश्चेत्येतद्_ब्राह्मणकारणम् !(महाभाष्य २/२/६) अर्थात् -सिद्धांत जो ब्राह्मण से ब्राह्मणी में उत्पन्न और उपनयनपूर्वक वेदाध्यन ,तप,विद्यादिसे युक्त होता है ,वही मुख्य ब्राह्मण होता है ! चार जाति निरूपण Part 5 कर्मके आधार पर वर्ण व्यवस्था सिद्ध करनेके लिए महाभारत-रामायण-पुराणोंसे एक दीर्घ सूची भी प्रस्तुत करते हैं कि कर्मसे ये वर्ण बदल गए तो कर्मही आधार है वर्ण व्यवस्थाका । जैसेके -अपराधीपुत्र ऐतरेय ब्राह्मण बन गए । दासीपुत्र सत्यकाम ब्राह्मण बन गए । क्षत्रियसे विश्वामित्र ब्राह्मण बन गए । मुद्गल क्षत्रियसे ब्राह्मण बन गए । शौनक क्षत्रियसे ब्राह्मण बन गए । अग्निवेश्य क्षत्रियसे ब्राह्मण बन गए । हारीत क्षत्रियसे ब्राह्मण बन गए । नाभागपुत्र धृष्ट क्षत्रियसे ब्राह्मण बन गए । हारीत क्षत्रियसे ब्राह्मण बन गए ।राजा त्रिशंकु कर्मों से चाण्डाल हो गए । रघुपुत्र प्रवृद्ध राक्षस हो गए । रावण कर्मोंसे ब्राह्मणसे राक्षस हो गया । विदुर शूद्रसे ब्राह्मण बन गए । उपरोक्त नामों का सहारा लेकिन भ्रामक प्रचार किया । वैसे तो पुराणोंकी कथावस्तुको कपोल कल्पना मानते हैं किन्तु अपना मत सिद्ध करनेके लिए पुराणोंके लिए पुराणोंका ही सहारा लेते हैं । निश्चित ही इन सबका वर्ण बदल गया था किन्तु इसका कारण कर्म कारण नहीं था अपितु तपस्वी ब्राह्मणोंकी कृपा ही थी । सूर्यवंशमें यदि हारीत,धृष्ट आदि राजा ब्राह्मण हो गए तो इसका अर्थ ये नहीं वर्ण कर्मसे होते हैं क्योंकि २-४ क्षत्रिय ब्राह्मण बन गए तो इक्ष्वाकुसे लेकर राजा सुमित्र तक १२६ पीढियां हुईं सब जन्मसे क्षत्रिय हुए ;और सुदूर कलियुग तक ये क्षत्रिय वंश आज भी विद्यमान है जो जन्मना ही हैं कर्मणा नहीं । उपरोक्त सूचीके आधार पर ये मान लें कि वर्ण बदल गए थे और कर्म ही का आधार है तब तो निम्नोक्त सूचीपर भी विचार करना होगा - मृकंडपुत्र मार्कण्डेय,द्रोणपुत्र अश्वत्थामा,विरोचनपुत्र बली, परासरपुत्र व्यासजी,वायुपुत्र हनुमान् ,पौलस्त्य विभीषण,शरद्वान् पुत्र कृप और जामदग्न्य परशुरामजी ये सब चिरंजीवी अमर हो गए थे । तो क्या इसका अर्थ ये हुआ कि सभी मनुष्य अमर है ? गौसे गौकर्णजी ,हरिणीसे श्रृंग,कुम्भसे अगस्त्य,द्रोणकलशसे द्रोणाचार्य और अग्निकुण्डसे द्रौपदीकी उत्पत्ति हुई तो क्या इसका अर्थ ये हुआ कि सभी मनुष्य इसी प्रकार उत्पन्न होते हैं ? कदापि नहीं ये कुछ विशिष्ट नाम हैं जो तपस्वी ब्राह्मणों की कृपासे उत्पन्न हुए थे । उसी प्रकार कुछ विशिष्ट व्यक्ति ही ब्राह्मणोंकी कृपासे अन्य वर्णको प्राप्त हुए थे । चार जाति निरूपण Part 6 ऐतरेय ब्राह्मण हो गए थे किन्तु ऐतरेय तो ब्राह्मण वंशी ही थे उनका जन्म हारीत वंशी ब्राह्मण माण्डूक्य और इतरासे हुआ था । दासीपुत्र सत्यकाम जाबाल कर्मसे ब्राह्मण नहीं हुए गौतमने उसे ब्राह्मण कहके उसका उपनयन किया था तब तक कोई कर्म प्रकट ही नहीं हुआ था सत्यकाम बालक ही था । विश्वामित्र कर्मसे ब्राह्मण नहीं हुए ।ब्रह्मकर्म कौन सा था उनका ? क्या वसिष्ठकी गौहरण ब्रह्मकर्म था ?क्या वसिष्ठपुत्रोंकी हत्या ब्रह्म कर्म था ? यदि कर्मसे ब्राह्मण हो जाते तो क्यों कि ६०००० वर्षों तक तपस्या ? विश्वामित्र ब्राह्मण हुए ब्रह्मचरु से ,ब्रह्माजीके वरसे ,भगवान् वसिष्ठके वाणीसे । मुद्गल कर्मसे ब्राह्मण नहीं हुए थे अपितु मुद्गलको अत्रि और अङ्गिराने अपना पुत्र माना था इस लिए दोनों गोत्र से द्वमुष्यायण हुए । शौनक कर्मसे नहीं भृगुओंने गोद लिया था । भरद्वाज बृहस्पतिके पुत्र थे उन्हें राजा भरतने गोद लिया था जिससे भरद्वाज वितथ कहलाये । उन भरद्वाजके पुत्र गृहतस्मिद हुए जिन्हें भृगुओंने गोद लिया और इन्हीं गृहतस्मिद को शुनक कहते हैं उन्हींके पुत्र भारद्वाज शौनक हुए जो भारद्वाज और भृगु गोत्र दोनों में गिने गए । हारीत और धृष्ट ब्राह्मण गोत्र में चले गए जिससे ब्राह्मण वंश में गिने गए । रघुपुत्र प्रवृद्ध राक्षस कर्मसे नहीं गुरु श्रापसे हुए थे वैसे राक्षस कोई वर्ण नहीं है । त्रिशंकु कर्मसे चाण्डाल नहीं हुए थे । त्रिशंकुने कौन सा चाण्डाल कर्म किया ? यही कि गुरुपुत्रोंसे यज्ञ कराने की विनतीकी ? जिनके पिता वसिष्ठकिसी दूसरे के यज्ञमें वरण किए जा चुके थे ? त्रिशंकु वसिष्ठपुत्र सुयज्ञके श्रापसे चाण्डाल हुए थे । रावण कर्मसे राक्षस नहीं योनिसे राक्षस था । रावण हेति-प्रहेति नामक राक्षसोंका वंशज था । फिर भी श्रीरामको ब्रह्म ह्त्याका प्रायश्चित करना पड़ा था । विभीषणके तो कर्म राक्षसके नहीं थे फिर भी वो राक्षस माने जाते हैं । विदुरजी व्यासजीके पुत्र थे जो ब्राह्मण हैं ,फिर भी शूद्र योनिमें जन्म होने से शूद्र ही रहे । सनत्सुजातपर्वमें विदुर शूद्रयोनि उत्पन्न स्वयंको ब्रह्मविद्याका अनधिकारी बताते हैं जिसके कारण उन्होंने ब्रह्मयोनि सनत्सुजातजी (सनकादि कुमार) को ब्रह्मविद्या के लिए बुलाया था । चार जाति निरूपण Part 7 अब कुछ प्रश्न मेरी तरफ से - १. आत्मदेव ब्राह्मणका जुआरी-चोर -शराबी ब्राह्मण क्यों बना रहा ?? २.अजामिल लुटेरा वैश्यागामी ब्राह्मण क्यों बना रहा ? ३ हरिश्चन्द्र श्मशान में चाण्डाल कर्म करके भी चाण्डाल क्यों नहीं हुए ?? ४.परशुराम क्षत्रिय कर्म २१ बार क्षत्रिय को युद्धमें मारने पर भी क्षत्रिय क्यों नहीं हुए ?क्यों ब्राह्मण ही हैं ? ५.द्रोण-अश्वत्थामा-कृपाचार्य क्षत्रिय कर्म करके भी ब्राह्मण कैसे बने रहे ? ब्राह्मणोंके वरदान और श्रापसे ही है सम्भव था । ब्राह्मण गौतमने यदि एक दासी पुत्र बालक सत्यकामसे कह दिया तू ब्राह्मण है तो ब्रह्मवाणीसे वो ब्राह्मण हो गया । ब्राह्मण सुयज्ञने यदि राजा सत्यव्रत त्रिशंकुसे कह दिया तू चाण्डाल हो जा तो चाण्डाल हो जा तो त्रिशंकु चाण्डाल हो गया । अगस्त्यने नहुषसे कहा तू अजग़र हो जा तो नहुष अजग़र हो गया । इसमें कर्म कारण नहीं हैं , कारण ब्रह्मवाणी है जो अमोघ होती है इसका अर्थ ये नहीं आजकलके ब्राह्मणोंकी वाणी भी अमोघ मानलें वो तपस्वी ब्राह्मण तपस्यामें शरीरका चर्म भी सुखा देते थे उनकी वाणी सिद्ध होती थी । पुराणोंमें वर्णित वंशावलीसे कुछ नाम गिनाकर ये सिद्ध करते हैं कि वर्ण कर्मसे हैं किन्तु उन्हीं पुराणोंमें वर्णित उस प्रसङ्गको नहीं मानते जिसके कारण वर्ण परिवर्तित हुआ ,पुराणोंके एक सिद्धांतको मानना और एक को न मानना अर्ध ज्ञान है जो हितकर नहीं अपितु घातक ही है , कर्मसे नहीं संस्कारोंसे वर्णकी रक्षा होती है ,कर्म चाहे कोई भी करें - भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन-उद्धवजी को ज्ञान देते हैं जो ब्रह्मकर्म है । युद्ध और यज्ञकराते हैं जो क्षत्रिय कर्म है । व्रजमें गौचारण और गौरक्षा करते हैं जो वैश्य कर्म है । महाभारत युद्धमें सूत कर्म सारथीका और अश्वपरिचर्या करते हैं जो शूद्र कर्म है । फिर भी भगवान् स्वयं को क्षत्रिय ,यादव,वृष्णि कहते हैं न की ब्राह्मण,वैश्य या शूद्र । जैसे सिंह गाय नहीं बन सकता ,गाय घोडा नहीं सकती ये अलग अलग योनियाँ हैं उसी प्रकार क्षत्रिय ब्राह्मण नहीं बन सकता ,ब्राह्मण वैश्य,क्षत्रिय-शूद्र नहीं बन सकता । चारो वर्ण अलग अलग योनियाँ हैं अंतिम प्रमाण सामवेदके उपनिषद् छान्दोग्योपनिषद् का मन्त्र है - #तद्य_इह_रमणीयचरणा_अभ्यासो_ह_यत्ते_रमणीयां_योनिमापद्येरनब्राह्मणयोनिं_वा_क्षत्रिययोनिं_वा_वैश्ययोनिं_वाथ_य_इह_कपूयचरणा_अभ्यासो_ह_यत्ते_कपूयां_योनिमापद्येरञ्श्वयोनिं_वा_सुकर_योनिं_वा_चाण्डालयोनिं_वा !!(छान्दोग्य ५/१०/७) अर्थात् -उन (अनुयायी जीवोंमें) में जो अच्छे आचरणवाले होते हैं वे शीघ्र ही उत्तमयोनिको प्राप्त होते हैं । वे ब्राह्मणयोनि,क्षत्रिययोनि अथवा वैश्ययोनि प्राप्त करते हैं तथा अशुभ आचरण वाले होते हैं वे तत्काल अशुभ योनिको प्राप्त होते हैं । वे कुत्ते की योनि,सूकरकी योनि अथवा चाण्डालयोनि प्राप्त करते हैं ।। इस छान्दोग्य के उपरोक्त मन्त्र में स्पष्ट उल्लेख है कर्मोंके द्वारा ही ऊँच नीच योनियों में जन्म होता है जो भगवान् के वचन -#चातुर्यवर्ण्यं_मया_सृष्टं_गुणकर्मविभागशः ०(भगवद्गीता ४/१३) का प्रतिपादन है या भगवान् ही इस मन्त्रका प्रतिपादन करते हैं क्योकि भगवान् वेद-विदित धर्म की रक्षा के लिए ही स्वयं को प्रकट करते हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जाति जन्म से है ।जन्मना जायते शूद्र: खंडन

जन्मना जायते शूद्र:

क्या हनुमान वानर नही थे ???