क्या ब्राह्मण जन्म से है?

क्या जन्म से ही ब्राह्मण होता है ?

#समझो और #समझाओ -
अधिक से अधिक साझा (शेयर) करें ।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
जन्म से ही क्यों होते हैं ब्राह्मण,  कर्म से क्यों नहीं हो  सकते ?
#उत्तर - जो जन्म से ब्राह्मण होते हैं , वे कर्म से ही ब्राह्मण हुए होते हैं । किन्तु कर्म का सिद्धान्त  न जानने से तथाकथित बुद्धिजीवी    लोग भ्रमित हो गये हैं ।
देखो ऐसे समझो -
हम जो भी पाप या पुण्य कर्म करते हैं , वे कर्म एक बीज की भॉति होता है ।
वो बीज  समय के गर्भ में संचित हो जाता है और फिर   हमें ही फल बनकर मिलता है।
ये है प्रकृति का नियम ।
===============
जो कर्म हम अभी वर्तमान् काल में  कर रहे हैं , उसे कहते हैं क्रियमाण कर्म ।   
और कर्म के फल को ही कहते हैं प्रारब्ध या भाग्य ।
क्रियमाण ---->( संचित )----->प्रारब्ध(फल) /भाग्य ।
बीज ------------------------------------> फल
जो कर्म आज हम कर रहे हैं, उसका फल आने वाले  कल में हमें मिलेगा ।  और वो फल  ईश्वर ही हमें देता है ।
कर्म का फल तीन रूप में मिलता है -
जाति , आयु और भोग ।।
इसीलिये   ब्राह्मण  जन्म से ही होते हैं ।
चार वर्ण भगवान् ने बनाये हैं - अर्थात्  जीव को  जाति रूपी  कर्मफल भगवान् ने ही दिये हैं ।
।। जय श्री राम  ।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जाति जन्म से है ।जन्मना जायते शूद्र: खंडन

जन्मना जायते शूद्र:

क्या हनुमान वानर नही थे ???